अदिति को सम्मानित करते चेयरमैन अजय पटौदा। स्रोत : परिवार
रेवाड़ी। मेधावी छात्रा अदिति छावड़ी ने जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में 98.47 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति विक्रम छावड़ी की पुत्री हैं और मूल रूप से गांव सालावास गुर्जर की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ शहर के मॉडल टाउन में निवास कर रही हैं। इस उपलक्ष्य में भाजपा नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजय पटौदा ने अदिति को सम्मानित किया। उन्होंने अदिति को स्मृति चिह्न देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मां सोमवती, ताऊ युधिष्ठिर, ताई सुनीता देवी, सदाराम, रणवीर सिंह, फूसाराम ठेकेदार प्रधान, दीपक, जसवंत कालका सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद