बावल बार में पहुंचने पर मिंदरजीत यादव का स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन और एडिशनल एडवोकेट जनरल मिंदरजीत यादव ने बावल बार का दौरा किया। उनके बार परिसर में पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने बावल बार के सभी अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगा जिस पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बार के प्रधान, पूर्व प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि मिंदरजीत यादव लंबे समय से दक्षिण हरियाणा की अधिवक्ता बिरादरी का मजबूत नेतृत्व कर रहे हैं। एडवोकेट मिंदरजीत यादव दो बार, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन रह चुके हैं और हाल ही में एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ढिल्लों, उपप्रधान नितेश कुमार, सचिव सुनील खटाना, सह सचिव लव भारद्वाज, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह माैजूद रहे। संवाद