फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अतिरिक्त उपायुक्त ने सुनी समस्याएं

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जा, बिजली व पानी संबंधित बिल, पेंशन से जुड़ी समस्याएं आईं। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा कि नागरिकों की प्रत्येक शिकायत के निदान के लिए कार्य दिवस सुबह 10 से 12: बजे तक जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में एक छत के नीचे ही सभी विभागों से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं का मौके पर निपटान किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएमसी राहुल मोदी, सीटीएम प्रीति रावत, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें