रेवाड़ी। नशा मुक्त टीम की तरफ से रविवार को गांव केशवपुर व रसियावास में लोगों को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।