फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में एडीसी ने की जनसुनवाई

Mon, 29 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 3समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। आमजन की शिकायतों का समाधान प्रशासन की कार्यशैली का प्रतिबिंब होता है। यदि प्रशासन नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और संतोषजनक समाधान देने में सफल होता है तो इससे जनता का विश्वास बढ़ता है और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होती है। एडीसी ने समाधान शिविर में गंदे पानी की निकासी, अवैध कब्जा, पेयजल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, पेंशन सहित अन्य शिकायतों की सुनवाई करते हुए समाधान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें