रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। प्रचार के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी टीम की नजर रहेगी। एसएमएस भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद