फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई : आईजी

Fri, 29 Mar 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज राजेंद्र कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जिले के शराब वेंडर की बैठक ली। इस दौरान आईजी राजेंद्र कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री और नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखेगा। जिले में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए सजगता रखनी है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शराब के वैध वेंडर व उनके स्टॉक की निरंतर चेकिंग करेगी। अवैध व नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाए।

डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब वेंडर नियमों का पालन करें। अवैध व नकली शराब की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें ताकि जिला में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके। आबकारी अधिकारी शराब के ठेकों आदि की पूरी जानकारी पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएं। आम लोगों से कहा कि किसी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री या नकली शराब बनाने वालों की सूचना मिलती है तो इसी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावन ने निर्देश दिए कि शराब वेडर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करें और शराब की अवैध व अनाधिकृत बिक्री से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई वैंडर अवैध रूप से या नकली शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब व नकली शराब बनाने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और इस कार्य में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें