फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब, नशा, अवैध हथियार तस्करों पर होगी कार्रवाई

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय है। शराब, नशीले पदार्थ और हथियार की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से सभी थाना, क्राइम यूनिट व चौकी प्रभारियों को शराब, नशा, अवैध हथियार तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में शराब और रुपये बांटने की कोशिश भी की तो ऐसे लोगों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा कि जिला पुलिस की असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर जारी है। चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति चुनाव में विघ्न डालने की कोशिश करेगा या शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने जिला रेवाड़ी की संपूर्ण जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें