जिले के गांव नांगल तेजू निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर वीरवार की रात घर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में नांगल तेजू निवासी सुमेर ने कहा है कि वीरवार की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान चार लोग उनके घर पहुंचे। एक युवक ने अपना नाम गब्बर बताया। चारों लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वालों में एक युवक रणसी माजरी का रहने वाला था। धमकी देने के बाद सभी आरोपी वहां से चले गए। सुमेर सिंह की सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुमेर की शिकायत पर चारों लोगों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।