रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने ड्यूरोपैक लिमिटेड कंपनी में चोरी के मामले में एक और आरोपी यूपी के आजमगढ़ के गांव खराट निवासी विशाल मौर्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार ड्यूरोपैक लिमिटेड कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अरिहंत जैन ने शिकायत में बताया था कि 25 जून 2023 की रात हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के लिए तैयार किए गए 12 रोल को दो व्यक्ति चोरी करके ले गए थे।