संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने स्कूटी चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के मुंडावर निवासी अभिषेक उर्फ रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला आदर्श नगर (रामपुरा) रेवाड़ी निवासी दीपांशु ने शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर को अपनी स्कूटी को वेयरहाउस की पार्किंग में खड़ी की और ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच स्कूटी चोरी हो गई। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।