रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला धक्का बस्ती (राजीव नगर) रेवाड़ी निवासी रितू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। गांव पहलादपुरा निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया था की 20 जुलाई को अनाज मंडी के सामने शराब के ठेके पर स्कूटी खड़ी की थी। इसी बीच स्कूटी चोरी हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था।