रेवाड़ी। जगन गेट चौकी पुलिस ने गेस्ट हाउस से मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान झारखंड के नरकोपी डुमडुमी धनबाद निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 हार्ड डिस्क और 1 इयर बर्ड्स बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी प्रेमप्रकाश ने शिकायत में बताया कि बस स्टैंड रेवाड़ी के पास उसने काहना गेस्ट हाउस खोल रखा है। जो उसके गेस्ट हाउस में उसके मैनेजर नवीन कुमार के अलावा उसका सफाई कर्मचारी विकास कुमार निवासी नरकोपी डुमडुमी धनबाद झारखंड भी काम करता है। 16 मार्च को विकास कुमार गेस्ट हाउस से 2 मोबाइल फोन, 1 लेपटॉप, 1 हार्ड डिस्क, 1 इयर बर्ड्स व नकदी चोरी करके ले गया है। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।