फोटो: 13रेवाड़ी। गांव दुल्हेड़ा कलां में एक मकान से जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी राजकुम
- फोटो : गेहूं की फसल में लगी आग।
बावल। बावल थाना पुलिस ने गांव दुल्हेड़ा कलां में एक मकान से जेवरात चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी राजकुमार उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात को बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। गत 21 अप्रैल को वह घर से दुकान पर चली गई थी। दोपहर के समय जब वह घर आई तो घर के कमरे का ताला खुला हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से एक सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, चांदी का गुच्छा व एक चांदी का सिक्का गायब मिला। उसने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उसे पता चला कि गांव के ही राजकुमार उर्फ कालू ने मकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त आरोपी गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी राजकुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।