सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने एसी का पंखा (आउट डोर यूनिट) चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव तारापुरा निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बाल रोड निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह शहर के महाराणा प्रताप चौक के समीप निजी कंपनी के सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। उसने 30 अक्तूबर को अपने सर्विस सेंटर के पीछे जाकर देखा तो एसी का आउटडोर यूनिट (पंखा) नहीं था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपी समीर को गिरफ्तार करने के साथ उससे चोरी किया पंखा बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।