फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी की दुकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव परौली निवासी सलीम के रूप में हुई है। बताया की गांव आकेड़ा निवासी भरत सिंह ने शिकायत में बताया की उसने कापड़ी के पास भिवाड़ी रोड, द्वारकाधीश के सामने स्क्रैप की दुकान की है। 30 दिसंबर 2023 की रात को दुकान में काम करने वाला लड़का सलीम उसकी दुकान से स्क्रैप की 1 रिक्शा, 3 काटे, बाल्टियां व दुकान में रखे 30 हजार रुपये चोरी करके ले गया, जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सलीम को उसके गांव परौली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें