फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रुपये के लेनदेन में गोली मारने का आरोपी काबू

Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मूलरूप से गांव उद्देशीपुर फिलहाल विशाल नगर निवासी मंदीप ने पुलिस को बताया था कि उसकी झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी मनीष से दोस्ती है। दोस्ती के चलते मनीष को तीन साल पहले तीन लाख रुपये उधार दिए थे। मनीष ने बाद में रुपये लौटाने की बात कही थी। रुपये मांगने वह टाल देता था। मंदीप ने बताया कि उनके पास 16 फरवरी को एक परिचित महिला की कॉल आई। इसके बाद वह दोपहर को गीता भवन के पास न्यू कॉलोनी में उनके घर गए थे। वहां मनीष रुपये का हिसाब-किताब करने के लिए पहले से मौजूद था। रुपये के लेनदेन को लेकर मनीष ने कहासुनी कर उन्हें पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें