धारूहेड़ा । सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब बेचने के मामले में आरोपी उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के गांव परंदा निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब के 49 पव्वे बरामद किए हैं। 19 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज गांव गुर्जर घटाल के नजदीक एचएसआईडीसी रोड पर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी के लिए टीम गठित की और बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।