फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधवा महिला के साथ यूपी के रहने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला जब गर्भवती हो गई तो उसका दो बार जबरन गर्भपात भी करवाया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने यूपी में जिला मथुरा के वृंदावन के गांव सुर्ख रतन रेती निवासी मनमोहन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि रेवाड़ी की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति का देहांत होने के बाद वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात मनमोहन पांडे से हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। मनमोहन पांडे ने उसे भरोसा दिया कि वह उसके साथ शादी करके उसके बच्चों का पालन पोषण करेगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती काफी दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए, जिसकी वजह से वह गर्भवती भी हो गई थी।
विज्ञापन

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपी ने जबरदस्ती दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। आरोपी उससे पैसों की डिमांड करते हुए कहने लगा कि उसे 10 लाख रुपये दे तभी उससे शादी करेगा। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर मकान उसके नाम नहीं किया तो वह उसकी अश्लील वीडियो-फोटो वायरल कर देगा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनमोहन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें