फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म करके अश्लील फोटो व वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के एक गांव निवासी नितिन उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन




जांचकर्ता ने बताया कि 4 जनवरी 2024 को जिले के एक गांव निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2019 में वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी नितिन उर्फ मोनू से हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी फोटो व वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और बातचीत नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसकी शादी हो गई जिसके बाद भी आरोपी उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नितिन उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें