रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने करीब पांच साल की एक लड़की से दरिंदगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नीरज नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। संवाद