फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्मैक उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव धामलाका निवासी संजीव उर्फ पक्का वाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 25 मई को सूचना मिली कि यशवंत स्मैक बेचने का काम करता है। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46 मिलीग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में यशवंत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ उसी के गांव के संजीव उर्फ पक्का वाला ने उपलब्ध करवाया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें