फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना-9 पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी अरुण उर्फ वरुण उर्फ कर्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया की 22 मई 2021 की रात धारुहेड़ा के वार्ड 4 में कुछ बाइक सवार युवक वार्ड नं. 4 निवासी कंवर सिंह उर्फ पैकारी की गोली मारकर हत्या करके भाग गए थे। घटना के बाद परिजन घायल युवक को रेवाड़ी अस्पताल में लेकर गए थे। जंहा डाक्टरों ने कंवर सिंह उर्फ पैकारी को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पाकर थाना सेक्टर-6 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। जिस पर पुलिस ने मृतक के भाई के बयार पर सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में 7 आरोपी खेमचंद, नवीन, विशाल उर्फ हरियाणा, प्रीतम उर्फ गुल्लू, अजय उर्फ इक्का, रवि उर्फ सुन्नु और योगेन्द्र उर्फ विष्णु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल उर्फ हरियाणा ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई अवैध देसी पिस्टल व रोंद वह सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी अरुण उर्फ वरुण उर्फ कर्ण से खरीद कर लाया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी अरुण उर्फ वरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें