फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण और लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। अपहरण और लूट की वारदात के आरोपी राजधोकी निवासी गगन उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े 12 बजे तिजारा निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार के बेटे मनीष कुमार और उसके दोस्त अंकित कुमार भिवाड़ी से काम कर अपनी गाड़ी से लौट रहे थे। तभी एक कार उनके सामने आकर रूकी। उसमें से तीन युवक उतरे, मनीष और अंकित को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाला और अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों युवकों को भिवाड़ी और आसपास घुमाते हुए सुबह 5 बजे तक मारपीट की, डराया-धमकाया और उनके बैंक खातों से लगभग 38 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में दोनों को राव होटल के पास फेंककर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें