जाटूसाना। गांव पाल्हावास के पास टी-प्वाइंट पर ईआरवी को टक्कर मारने के आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ रोहड़ाई थाने में केस दर्ज किया है। गश्त के दौरान पुलिस की ईआरवी को एक टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में सवार एसआई कपूर सिंह, सिपाही अशोक और प्रदीप घायल हो गए थे। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।