रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने भाड़ावास रोड निवासी बछराज पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 1 मई को केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया गया। संवाद