धारूहेड़ा। कस्बा स्थित चांद कॉलोनी में शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिकायत में कॉलोनी निवासी मोनू ने आरोप लगाया कि भगत सिंह चौक पर बास रोड निवासी बलराम शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।