खोल। गांव चिमनावास में मामूली विवाद के बाद एक युवक द्वारा अपने पांच साथियों के साथ घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। खोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिमनवास निवासी बिश्वंभर ने बताया कि मंगलवार की रात भगत सिंह के साथ मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद भगत सिंह रात को अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ आए तथा उसके बड़े भाई जोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए आने पर आरोपियों ने मेरे साथ मेरे माता-पिता, सोनम व सुनीता के साथ मारपीट कर उन्हें अभद्र गालियां दी। आरोपियों के हमले में पिता का दांत टूट गया। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।