रेवाड़ी। गोकल गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला गोविंदपुरा, रेवाड़ी निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 5000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गोविंदा को झज्जर रोड स्थित अग्रवाल मेटल के पास से पकड़ा गया।