रेवाड़ी। पुलिस की ओर से उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव ढाणी अहीर निवासी देशराज है। एसआई लालचंद ने बताया कि आरोपी देशराज चेक बाउंस के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था।