फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र में पशु चोरी के प्रयास के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंकिता शर्मा की अदालत ने नानगवास निवासी आरोपी बाबूलाल को नियमित जमानत दे दी है। मामला 19 अक्तूबर 2022 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग पशु चोरी की नीयत से खेतों में पहुंचे थे और पीछा किए जाने पर अपनी पिकअप छोड़कर भाग गए थे। पुलिस जांच में बाबूलाल का नाम सामने आया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार उसने अन्य आरोपियों को वारदात के लिए स्थान की जानकारी दी थी। वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी का नाम एफआईआर में नहीं था और वह 7 जून से जेल में है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें