बावल। बावल थाना पुलिस ने कैंटर के टायर चोरी करने के मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव गिरधरपुर निवासी बंटू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया की 12 अगस्त 2023 को जिला भिवानी के गांव मोतीपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसकी कैंटर पर यूपी के जिला बंदायू के गांव गिरधरपुर निवासी बंटू बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। जो वह 11 जून 2023 को कैंटर गाड़ी में सामान लोड करके नीमराणा से गुरुग्राम गया था। जो उसका ड्राइवर उसकी गाड़ी के दो टायर बावल में एक कबाड़ी को बेचकर फरार हो गया है। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में आरोपी बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद