रेवाड़ी। पुलिस ने मोहल्ला नई आबादी निवासी तिलक राज को अवैध 12 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 21 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-6 और 7 के नजदीक गुंबद के पास सड़क पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तिलक राज निवासी के कब्जे से देसी शराब की 12 बोतल बरामद हुईं।