रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव गुलाबपुरा निवासी धीरज उर्फ दुधिया के रूप में हुई है। 24 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि धीरज उर्फ दुधिया के पास अवैध हथियार के साथ कुठली मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है। वह मारपीट के मामले में वांछित है। इसके बाद पुलिस ने मौके से धीरज को 1 अवैध रिवाल्वर 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।