रेवाड़ी। कनोड गेट चौकी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी विशू उर्फ बुगल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 49 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस को यह सफलता 2 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।