फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाइप चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के स्टोर से पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव पिरोडिया निवासी गजेन्द्र उर्फ गगन पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में तैनात जेई रोहित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि कालका चौक के पास उनके विभाग के स्टोर में बिछाने वाले पाइप रखे हुए थे। उसके पास फोन आया की एक आदमी कैन्टर में पाइप लोड़ करवा रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वह आदमी कागजात लेने के बहाने से मौके से भाग चूका था। जब उसने कैंटर चालक व हाईड्रा चालक से पाइप लाईन बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की वह व्यक्ति उन्हें किराये पर लेकर आया था। पुलिस ने थाना माडल टाउन में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें