धारूहेड़ा। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अदालत की तरफ से उद्घोषित अपराधी सेक्टर-6 निवासी बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेक बाउंस मामले में काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की थी।