रेवाड़ी। पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत की तरफ से उद्धघोषित आरोपी गांव बालावास अहीर निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। एसआई लालचंद ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार काफी दिनों से चेक बाउंस के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।