रेवाड़ी। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नूंह के गांव सौंध निवासी मकसुद है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19 जून को शक्ति नगर पार्ट 2 निवासी सत्यनारायण ने शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बाइक रेजांगला पार्क के बाहर खड़ी की थी। कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने बाइक चोरी के दूसरे मामले में एक अन्य आरोपी नूंह के गांव सौंध निवासी साबिर को गिरफ्तार किया है संवाद