रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गांव भाड़ावास निवासी नरेश उर्फ नोलिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक पहले ही बरामद कर ली थी। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव भाड़ावास निवासी कार्तिक ने 20 सितंबर 2025 की रात बाइक घर के बाहर खड़ी की थी जो चोरी चली गई थी।