फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाते से रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के दौरान धोखाधड़ी कर खाते से एक लाख रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव मनौता कलां निवासी रितिक कुमार को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता के अनुसार 19 मई 2024 को रोहड़ाई निवासी तेजबीर ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। इस दौरान साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। तेजबीर की शिकायत पर थाना रोहड़ाई में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी रितिक कुमार को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें