फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूटी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला बड़ा तालाब निवासी जतिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 सितंबर को मोहल्ला नालबन्दा निवासी देवराज पोपली ने अपनी शिकायत में बताया था कि 10 सितंबर की शाम को उसने अपनी स्कूटी को अपने घर के सामने गली में खड़ी की थी। कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें