कोसली। सीआईए ने स्मैक बेचने के मामले में गांव गोकलगढ़ निवासी आरोपी उदय को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.88 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। एसपी कार्यालय से 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि उदय स्मैक बेचता है। वह आज गांव गोकलगढ़ में महमपाल उर्फ लालू के घर के पास स्मैक बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसके पास से 2.88 ग्राम स्मैक और 5200 रुपये बरामद हुए।