धारूहेड़ा। सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वार्ड न. 4 धारूहेड़ा निवासी रोक्की यादव पुत्र घमन्डीलाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब बरामद की है। जांचकर्ता ने बताया की 3 फरवरी को सूचना मिली कि रोक्की अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को शराब सहित काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोक्की यादव बतलाया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।