धारूहेड़ा। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गांव महेश्वरी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 अप्रैल को सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि अंकित के पास अवैध हथियार है। वह अभी महेश्वरी सोसाइटी एरिया में एएमडी सिटी 45 मीटर रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। सूचना पर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी पिस्टल व 3 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद