रेवाड़ी। पुलिस ने छोटा तालाब रेवाड़ी निवासी दीपक उर्फ दीपू को 8.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को सूचना मिली कि दीपक उर्फ दीपू स्मैक बेचता है। वह छोटा तालाब के पास स्मैक बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर उसके पास से 8.65 ग्राम स्मैक बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू बताया। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।