फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रायपुर में वीरवार को खेत में एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी ईश्वर सिंह (38) वीरवार दोपहर बाद अपने खेतों में फसलों में पानी देने के लिए गया था। शाम को पांच बजे बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई थी। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। देर शाम तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे बुलाने के लिए खेतों में गए तो देखा कि वह कुएं पर झुलसा हुआ पड़ा था। उसे तुरंत बावल के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी बावल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें