फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से पलटी क्रूजर गाड़ी, छह यात्री घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शनिवार की शाम महेन्द्रगढ़ रोड पर रोडवेज बस व क्रूजर गाड़ी की सामने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद क्रूजर गाड़ी पलट गई तथा उसमें सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खोल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर महेंद्रगढ़ मार्ग पर ढाणी जोरावत के पास रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस महेन्द्रगढ़ जा रही थी। इसी दौरान सामने से यात्रियों से भरी एक क्रूजर गाड़ी से बस की टक्कर हो गई। हादसे रोडवेज के यात्री तो बिल्कुल सुरक्षित थे, लेकिन क्रूजर में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने पलटी हुई क्रूजर गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खोल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें