फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की चिराग योजना का भी विरोध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक विशाल राव ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में संस्कृत मॉडल स्कूल खोले गए, लेकिन उनमें शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। इसलिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। प्रांत खेल संयोजक योगेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराए जाए। प्रत्यक्ष रूप से चुनाव होंगे तो युवा राजनीति की तरफ बढ़ेंगे। इससे युवाओं की राजनीति में भागीदारी होगी। राज्य में समय पर छात्रवृत्ति दी जाए। सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल स्थापित की जाए। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बंद हुई, पिंक बस सर्विस को छात्राओं के लिए दोबारा शुरू कराने की भी मांग उठाई।
इस दौरान नगर मंत्री मोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नियम 134 ए बंद करके चिराग योजना लागू की, जिसमें कई खामियां है। केएलपी ईकाई अध्यक्ष विशाल यादव ने बताया नियम 134ए योजना के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की पूरी फीस सरकार द्वारा दी जाती थी। इसके बावजूद इस योजना को क्यों वापस लेना पड़ा। इसकी समीक्षा करने की जरूरत है। नगर सह मंत्री गर्वित ने कहा कि चिराग योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि छात्र संगठन प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन के माध्यम से चेताया है कि अगर छात्रों की मांगों को नहीं माना जाता है तो वे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राहुल राव, आशीष, लखन ततारपुर, युधिष्ठिर, काजल राव, नेहा, अंकित, बलजीत यादव, चेतन कुमार, कपिल वर्मा, निशांत यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें