फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एबीवीपी ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 04 May 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एएसपी अतुल साहू को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत : परिषद
विज्ञापन
भिवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भिवाड़ी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हए एसपी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने क्यूआरटी इंचार्ज दिनेश कुमार और कांस्टेबल नवाब खान को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की। एबीवीपी जिला संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह चौहान ने यूआईटी क्षेत्र में एसबीआई कट के पास डंडों से पिटाई करने का आरोप दोनों पुलिसकर्मियों पर लगाया। सोमवार को उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ एएसपी अतुल साहू को ज्ञापन सौंपा। एसपी भिवाड़ी अतुल साहू ने बताया कि डीएसपी कैलाश चौधरी को 48 घंटे के अंदर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें